एजेंसी न्यूज

नेपाल ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की बिक्री के लिए भारतीय कंपनियों से प्रस्ताव मांगा

नेपाल के सरकारी बिजली प्राधिकरण ने शनिवार को भारतीय कंपनियों से बारिश के मौसम में देश की जलविद्युत परियोजनाओं से उत्पन्न 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की बिक्री के लिए प्रस्ताव मांगा है।

नेपाल ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की बिक्री के लिए भारतीय कंपनियों से प्रस्ताव मांगा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

काठमांडू, 8 मई : नेपाल के सरकारी बिजली प्राधिकरण ने शनिवार को भारतीय कंपनियों से बारिश के मौसम में देश की जलविद्युत परियोजनाओं से उत्पन्न 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की बिक्री के लिए प्रस्ताव मांगा है. नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के प्रबंध निदेशक कुलमन गीसिंग ने कहा कि उपभोक्ता कंपनियां, विनियमित कंपनियां, वितरण कंपनियां, केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) और भारत सरकार द्वारा जारी वैध व्यापार लाइसेंस रखने वाले व्यापारी इस बोली में भाग लेने के लिए पात्र हैं.

गीसिंग ने संवाददाताओं से कहा कि एनईए प्रतिस्पर्धा के जरिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को 364 मेगावाट में से 200 मेगावाट बिजली का निर्यात करना चाहती है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: हजारीबाग में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “शेष बिजली इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईएक्स) के जरिये बेची जाएगी. चयनित पात्र कंपनियों को निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक जुलाई से बिजली मुहैया कराई जाएगी.''

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).