विदेश की खबरें | नेपाल ने भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश स्थल कम किये, उड़ानों पर रोक बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुये देश भारतीय नागरिकों के देश में प्रवेश के लिये चिन्हित स्थानों को 20 से घटा कर दस कर दिया है तथा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है ।

काठमांडू, 11 अगस्त नेपाल में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुये देश भारतीय नागरिकों के देश में प्रवेश के लिये चिन्हित स्थानों को 20 से घटा कर दस कर दिया है तथा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है ।

बालुवातार में स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर सोमवार शाम हुयी कैबिनेट की बैठक में कोविड—19 संकट प्रबंधन केंद्र (सीसीएमसी) की सिफारिशों पर निर्णय किया गया ।

यह भी पढ़े | Russia's COVID-19 Vaccine: रूस ने बनायी पहली कोरोना वैक्सीन, 2021 तक आने की उम्मीद.

सरकार ने 120 दिन बाद लॉकडाउन को आंशिक रूप से हटा लिया था । कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश में 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन लागू किया गया था । इसके बाद सरकार ने 17 अगस्त से लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

​कोरोना वायसरस की रोकथाम के लिये कैबिनेट की बैठक में भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले लोगों के लिये चिन्हि​त स्थानों को मौजूदा से 20 से घटा कर दस करने का निर्णय किया गया ।

यह भी पढ़े | Russia Approves First COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाया दुनिया का पहला कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को भी दिया गया खुराक.

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से अ​नधिकृत लोगों के आवागमन पर रोक लगाने के लिये सीमाई क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है ।

नेपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 638 नये मामले सामने आये जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 23,948 हो गयी है । पिछले 24 घंटों में चार और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 83 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,201 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी