विदेश की खबरें | नेपाल हिंदू राष्ट्र है: पुरी शंकराचार्य
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 18 फरवरी पुरी स्थित गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने शनिवार को कहा कि नेपाल ‘सैद्धांतिक’ रूप से और ‘व्यावहारिक’ रूप से हिंदू राष्ट्र है।

उन्होंने यहां पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा की।

नेपाल को 2008 में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया था।

नेपाल की 81 प्रतिशत से अधिक आबादी हिंदू है।

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, ‘‘नेपाल सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों आधार पर हिंदू राष्ट्र है।’’

उन्होंने आदि शंकराचार्य की एक नवस्थापित प्रतिमा का अनावरण भी किया। 2015 में यहां आए भूकंप के बाद प्रतिमा का पुनर्निर्माण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)