विदेश की खबरें | नेपाल सरकार ने काठमांडू में रात में यात्री वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी

काठमांडू, 31 जुलाई नेपाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर रात के वक्त शहरों में यात्री वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से शाम सात बजे से लेकर सुबह सात बजे तक काठमांडू में यात्री वाहनों की प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गांव के टॉयलेट में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम की मदद से वापस नदी में छोड़ा गया.

यह निर्णय तब लिया गया है जब यह देखा गया कि हाल के दिनों में काठमांडू पहुंचने वाले लोगों में बहुत सारे कोविड-19 से संक्रमित पाये गये।

राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 45 नये मामले सामने आये। उसी दिन अन्य जिलों से यहां पहुंचे 24 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

अधिकारियों का कहना है कि लेकिन इस नियम से जरूरी और अन्य मालों की ढुलाई पर असर नहीं पड़ेगा।

सरकार ने काठमांडू के तीन प्रवेश मार्गों पर जरूरी जांच सुविधाएं और कर्मी तैनात किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)