देश की खबरें | पड़ोसी युवक ने किया किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर जिले में थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में एक दलित किशोरी से कथित रूप से बलात्कार करने और घटना का वीडियो बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जियो

नोएडा (उप्र), 27 मई गौतम बुद्ध नगर जिले में थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में एक दलित किशोरी से कथित रूप से बलात्कार करने और घटना का वीडियो बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरिश चंदर ने बताया कि किशोरी भंगेल गांव में अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के कमरे में रहती है।

यह भी पढ़े | जयललिता के भतीजे व भतीजी द्वितीय श्रेणी के कानूनी वारिस घोषित: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘भंगेल गांव निवासी चांद उर्फ मुरस्लीन ने करीब एक वर्ष पूर्व किशोरी को कुछ नशीला पदार्श पिलाने के बाद कथित रूप से उससे बलात्कार किया और उसके दोस्त शान उर्फ सोनू ने इस घटना की वीडियो बनाई।’’

चंदर ने बताया कि चांद पर आरोप है कि उसने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का कई बार बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने कहा- महाराष्ट्र में इमरजेंसी या सियासी संकट जैसा कुछ नहीं, महाविकास अघाड़ी गठबंधन में टकराव की खबरे गलत.

उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के समय पीड़िता अपने गांव चली गई। इसी बीच आरोपी ने किशोरी का वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा कर दिया।’’

चंदर ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को घटना की सूचना पुलिस को देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की कथित रूप से धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चांद और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\