देश की खबरें | देश में अनुसंधान और विकास बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की जरूरत: विजय राघवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने बृहस्पतिवार को देश में अनुसंधान और विकास बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और नवाचार के लिए वित्तपोषण में संसाधन की कमी को पूरा करने पर जोर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितम्बर प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने बृहस्पतिवार को देश में अनुसंधान और विकास बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और नवाचार के लिए वित्तपोषण में संसाधन की कमी को पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत ने ‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स’ (जीआईआई) में 2019 में अपनी रैंकिंग में सुधार कर 48 कर लिया है।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है। भारत ने पहली बार शीर्ष 50 में जगह बनाई है। यह एक कठिन लक्ष्य है।"

उन्होंने कहा, "हमें अपने अनुसंधान और विकास बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के उपयोग, ज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी लाने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

उन्होंने कहा, "यहां हमारी चुनौतियां हैं ... जब महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है तो संसाधनों को बढ़ाने की समस्याएं है, भले ही उद्योग और सरकार निवेश बढ़ाते हैं।’’

विजयराघवन ने कहा कि नवाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी समूहों (क्लस्टरों) में केंद्रित है और भारत इस तरह के समूह विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो पहले से ही दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई-पुणे क्षेत्रों में काम करना शुरू कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\