IPL 2021: Rohit Sharma ने बयां किया दर्द, कहा- हैमस्ट्रिंग चोट के बाद शरीर के निचले हिस्से की....

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि पिछले आईपीएल के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद से उनके शरीर को ‘काफी रख रखाव’ की जरूरत है ताकि वह पूरी तरह से फिट रहें.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Instagram/rohitsharma45)

चेन्नई, 13 अप्रैल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि पिछले आईपीएल के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद से उनके शरीर को ‘काफी रख रखाव’ की जरूरत है ताकि वह पूरी तरह से फिट रहें ।

रोहित पिछले साल आईपीएल के कुछ मैचों और आस्ट्रेलिया दौरे के शुरूआती हिस्से से बाहर रहे थे ।

उन्होंने मुंबई इंडियंस द्वारा ट्विटर पर डाले गए वीडियो ‘कैप्टंस कॉर्नर’ में कहा ,‘‘ पिछले तीन चार महीने से यही कर रहा हूं । मैं पिछले आईपीएल में चोटिल हुआ था लिहाजा अपने शरीर के निचले हिस्से के काफी रख रखाव की जरूरत है ।’’

पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार के बाद खिलाड़ियों द्वारा की जा रही मेहनत के बारे में रोहित ने कहा ,‘‘ हमें इस पर गर्व है । हम फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं ।चाहे मैच हारे या जीते लेकिन तैयारी अहम है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कल का मैच खेलने वाले कुछ तेज गेंदबाज फिटनेस अभ्यास के लिये आये । यह हमेशा अच्छा रहता है और हमें इस पर गर्व है । हम अतिरिक्त प्रयास करते हैं और यही वजह है कि हमें नतीजे मिलते हैं ।’’

रोहित ने टीम के आपसी तालमेल के बारे में कहा ,‘‘ हम समूह के रूप में ही चीजें करते हैं । बाहर जाना हो , मैच खेलना हो, फिटनेस अभ्यास या बैठकें । हम कोशिश करते हैं कि समूह के रूप में करें । खेल के बारे में काफी बातचीत होती है और यह तालमेल बना रहता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हर साल नये चेहरे और स्टाफ टीम में आता है और हम चाहते हैं कि सभी मुंबई इंडियंस की संस्कृति में ढल सके । आपसी एकजुटता होना जरूरी है ।’’

अब तक 200 आईपीएल मैच खेल चुके रोहित ने कहा ,‘‘ यह अच्छा रिकॉर्ड है । उम्मीद है कि आगे 200 और खेल सकूंगा ।’’

मुंबई इंडियंस को अब मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड