देश की खबरें | ओडिशा के तट से करीब दो करोड़ कछुए समुद्र में पहुंचे : डीएफओ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गहिरमठ अभयारण्य में अंडों से निकले लाखों ओलिव रिडले कछुए बीते कुछ महीनों में रेंग-रेंग कर समुद्र में पहुंच गए हैं।
केंद्रपाड़ा, सात जून ओडिशा के गहिरमठ अभयारण्य में अंडों से निकले लाखों ओलिव रिडले कछुए बीते कुछ महीनों में रेंग-रेंग कर समुद्र में पहुंच गए हैं।
राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) वन संभाग के संभागीय वन अधिकारी विकास रंजन दास ने कहा कि गहिरमठ तट पर करीब 4.70 लाख मादा कछुए अंडे देने के लिये पहुंचे थे। इस घटना को अरिबाडा कहा जाता है। इस तट को कछुओं के अंडे देने के लिये दुनिया का सबसे बड़ा स्थान माना जाता है।
उन्होंने कहा कि मई के पहले पखवाड़े में अधिकतर अंडों में से कछुए निकल जाते हैं।
दास ने कहा, ''अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, अंडों से निकले लगभग दो करोड़ कछुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुके हैं। फिलहाल कोई व्यवधान नहीं होने की वजह से इस साल अंडों से निकले कछुओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है।''
यह भी पढ़े | गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 41 नए मरीज पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा एक मादा कछुआ करीब 100 से 120 अंडे देती है। अंडे सेने के 45 से 50 दिनों के बाद उससे कछुए बाहर निकल जाते हैं।
दास ने कहा कि ओलिव रिडले कछुओं में मृत्यु दर काफी अधिक होती है और प्रति हजार में से केवल एक कछुआ ही व्यस्क हो पाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)