जम्मू, 24 जून लॉकडाउन के कारण देशभर में फंसे जम्मू कश्मीर के एक लाख साठ हजार निवासियों को अब तक राज्य में वापस लाया जा चुका है।
संघ शासित प्रशासन ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित.
अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक दिशा निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए बसों और विशेष ट्रेनों से 1,60,945 लोगों को अब तक राज्य में वापस लाया जा चुका है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से 50,873 यात्रियों को लेकर 63 विशेष ट्रेन जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर पहुंची है।
लखनपुर के जरिये 1,10,072 लोगों को अभी तक वापस लाया जा चुका है जिनमें से 328 लोग विदेश से लौटे थे।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक 35,177 यात्रियों के साथ 42 ट्रेन जम्मू पहुंच चुकी है और 15,696 यात्रियों को लेकर 21 विशेष ट्रेन उधमपुर पहुंच चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY