देश की खबरें | कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद एनडीएमसी ने मुख्यालय बंद किया
जियो

नयी दिल्ली, 28 मई नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक वरिष्ठ कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मध्य दिल्ली में स्थित अपनी इमारत को बृहस्पतिवार को बंद कर दिया।

अब तक एनडीएमसी के सात कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखाई दिए COVID-19 के लक्षण, अस्पताल में भर्ती: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘संयुक्त निदेशक स्तर के एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कल तीन और कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। तय नियम के तहत जिला प्रशासन संपर्क पता लगाने के कार्य में जुटी हैं। इमारत को बंद कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त करने का कार्य जारी है।’’

अधिकारी ने बताया कि इमारत के संक्रमण मुक्त होने और इसके दोबारा खुलने तक सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना का भय: मुंबई के धारावी में प्रवासियों की उमड़ी हुजूम, सुबह से कर रहे हैं बसों का इंतजार.

एनडीएमसी के तीन कर्मचारी बुधवार को संक्रमित मिले थे। इसके बाद एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली में स्थित अपने मुख्यालय की एक मंजिल और गोल मार्केट में एक अन्य इमारत में स्थित अपने कार्यालय के एक हिस्से को बंद कर दिया था।

इससे पहले भी नगर परिषद के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले थे, जिनमें से एक सफाई कर्मी और इंजीनियर भी था। पिछले सप्ताह परिषद के दवाखाने में काम करने वाले एक डॉक्टर भी संक्रमित मिले थे, जिसके बाद इस परिसर को बंद कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)