देश की खबरें | बिहार में राजग की सरकार बनेगी: अनुराग ठाकुर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर(हिमाचल प्रदेश),23 अक्टूबर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी और विपक्षी दलों के ‘‘तथाकथित गठबंधन’’ की बुरी तरह से हार होगी।

ठाकुर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में अभूतपूर्व विकास किया है और इसलिए बिहार की जनता इस बार भी राजग के पक्ष में मतदान करेगी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क ने एक यात्री को किया गिरफ्तार, यात्री से 27, 36, 659 रुपए मूल्य का 531.390 ग्राम सोना जब्त किया: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा भाजपा कोविड-19का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और बिहार की जनता पहले टीका पाने वालों में से होगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कुलदीप राठौर के राज्य भाजपा में कथित दरार संबंधी बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह पहले अपनी पार्टी पर ध्यान दें,जो टूट की कगार पर है।

यह भी पढ़े | Amarinder Singh on BJP: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर समाज को बांटने का लगाया आरोप.

केंन्द्रीय मंत्री ने राज्य की जनता को तीन नए कृषि कानून को ले कर कांग्रेस और उनके सहयोगियों की ‘‘गलत मंशा’’ के प्रति आगाह किया।

ठाकुर ने व्यक्तिगत तौर पर और ऑनलाइन की गईं अनेक जन सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह कृषि कानूनों के संबंध में जनता को गलत जानकारी दे रही है।

अपने संबोधन में ठाकुर ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में तथा अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)