देश की खबरें | मादक पदार्थ मामले में एनसीबी ने कांग्रेस पार्षद के बेटे को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से संबंधित मामले में कांग्रेस पार्षद के बेटे को समन जारी किया है। एजेंसी के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, छह सितंबर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से संबंधित मामले में कांग्रेस पार्षद के बेटे को समन जारी किया है। एजेंसी के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी ने यशास के को सोमवार को मुंबई में तलब किया है।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Receives Threat Call: उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दुबई से दाऊद के नाम पर आया कॉल.

एनसीबी ने दो सितंबर की तारीख वाले अपने नोटिस में कहा कि मादक पदार्थ से संबंधित मामले में बीबीएमपी पार्षद एस केशवमूर्ति के बेटे यशास से पूछताछ करने के लिए पर्याप्त आधार है।

हालांकि, केशवमूर्ति ने संवाददाताओं से कहा कि उनका बेटा निर्दोष है।

यह भी पढ़े | Mysuru Car Driver Fined Rs 11,000: एम्बुलेंस का रास्ता ब्लॉक करने पर पर मैसूर ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक पर लगाया 11,000 रुपये का जुर्माना.

एनसीबी ने कन्नड फिल्म उद्योग के गायकों और अभिनेताओं को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के मामले में बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

इस कार्रवाई के बाद हरकत में आयी राज्य की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने कन्नड फिल्म अभिनत्री रागिनी द्विवेदी को बड़ी पार्टियों में मादक पदार्थोँ की आपूर्ति करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

इस बीच, बेलगावी से 123 किलोग्राम गांजा जब्त कर इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को यह गांजा अलग-अलग लोगों से बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\