देश की खबरें | एनसीबी महानिदेशक ने कतर में पकड़े गये दंपत्ति के मामले का जायजा लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने एजेंसी के मुम्बई कार्यालय का दौरा किया और कथित मादक पदार्थ के आरोप में कतर में पकड़े गये दंपत्ति समेत वर्तमान मामलों का जायजा लिया।
मुम्बई, 23 अक्टूबर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने एजेंसी के मुम्बई कार्यालय का दौरा किया और कथित मादक पदार्थ के आरोप में कतर में पकड़े गये दंपत्ति समेत वर्तमान मामलों का जायजा लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि अस्थाना बृहस्पतिवार को मुम्बई में थे।
यह भी पढ़े | Yes Bank ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 129 करोड़ रुपये का लाभ कमाया.
मुम्बई के बाशिंदे मोहम्मद शरीक और उसकी पत्नी ओनिबा कौसर शकील अहमद को पिछले साल हनीमून यात्रा के दौरान छह जुलाई को कतर के हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पकड़ लिया गया था।
अधिकारी ने बताया कि उन दोनों के पास एक बैग था जिसे उनकी रिश्तेदार तबस्सुम रियाज कुरैशी ने यह कहते हुए दिया था कि इसमें तंबाकू है और वे उसे दोहा में हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति का दे दें।
हालांकि कतर के अधिकारियों का दावा है कि उस बैग से 4.1 किलोग्राम हशीश मिला था जिसके बाद दंपत्ति को पकड़ लिया गया और दस साल की कैद की सजा सुनायी गयी।
ओनिबा के पिता शकील अहमद करैशी ने दोनों को रिहा कराने में मदद का अनुरोध करते हुए पिछले साल 27 सितंबर को एनसीबी को पत्र लिखा था।
अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने इस मामले में तबस्सुम रियाज कुरैशी, उसके साथी निजाम कारा एवं अन्य छह अन्य को गिरफ्तार किया है और वह कतर अधिकारियों द्वारा इस दंपत्ति को रिहा कराने के लिए राजनयिक चैनल से प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि महानिदेशक ने उस मादक पदार्थ जांच का भी जायजा लिया जो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई। अस्थाना शुक्रवार सुबह दिल्ली रवाना हो गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)