देश की खबरें | एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुम्बई, 26 सितंबर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में ब्यूरो का एक दल शुक्रवार को प्रसाद को उपनगरीय वर्सोवा इलाक में उनके घर से ले गया था। उनसे एनसीबी के बल्लार्ड एस्टेट कार्यालय में पूछताछ की गयी।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 4721 नए केस, 56 की मौत: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने कहा, ‘‘ शनिवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोविड-19 समेत मेडिकल परीक्षणों के लिए अस्पताल ले जाया गया। ’’
शुक्रवार को एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के अनुभव चोपड़ा से हिंदी फिल्मोद्योग में ड्रग मामले के संबंध में पूछताछ की थी।
शुक्रवार को एक बयान में निर्माता निर्देशक करण जौहर ने कहा था कि प्रसाद एक परियोजना के लिए अनुबंध के आधार पर एक कार्यकारी निर्माता के तौर पर धर्मा प्रोडक्शन से संबद्ध कंपनी धर्माटिक इंटरटेमेंट से जुड़े थे लेकिन बात नहीं बन पायी।
जौहर ने कहा कि अनुभव चोपड़ा एक सहायक निर्देशक के तौर पर महज कुछ समय के लिए उनके बैनर से जुड़े रहे और केवल दो प्रोजेक्ट पर काम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)