Navi Mumbai: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख की मौत
इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 29 फरवरी : इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे.
उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और वहां से भागने की कोशिश की. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Himachal Politics: सुक्खू सरकार कब तक सुरक्षित? संकट अभी टला नहीं, बागी विधायक बन सकते हैं कांग्रेस के लिए मुसीबत
उपनगरीय चेंबूर निवासी सैनी को ‘इंटेल 386’ और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर’ की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

