Navi Mumbai: बढ़ई की हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे जिले के नवी मुंबई में एक बढ़ई की हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना 17 मार्च को सानपाड़ा में एक निर्माण स्थल पर हुई थी.
ठाणे (महाराष्ट्र), 23 मार्च : ठाणे जिले के नवी मुंबई में एक बढ़ई की हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना 17 मार्च को सानपाड़ा में एक निर्माण स्थल पर हुई थी.
अधिकारी ने कहा, "निर्माण स्थल पर काम करने वाला बढ़ई अपने गृह नगर जाना चाहता था, इसलिए उसने अपनी महीने की मजदूरी मांगी तो उसके पर्यवेक्षक व तीन अन्य लोगों ने उसपर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: यूपी में प्रेमिका के बेटे की हत्या के आरोप में स्वयंभू संत गिरफ्तार
आरोपी ने उसे निर्माण स्थल की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.’’ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Matrimony Scam: नवी मुंबई के सरकारी कर्मचारी से शादी का झांसा देकर 42.87 लाख की ठगी, बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी
Madhya Pradesh: इंदौर में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
Mumbai Shocking News: मुंबई के विले पार्ले में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत, बहन को बचाने आए 24 वर्षीय भाई की जीजा ने की हत्या
\