नैपोली ने इससे पहले युवेंटस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर इटालियन कप का खिताब जीता था। यह उसका पिछले छह वर्षों में पहला खिताब था।
इससे पहले उसने इंटर मिलान को ड्रा पर रोककर इटालियन कप के फाइनल में जगह बनायी थी। इस मैच में ड्राइस मर्टन्स ने गोल करके नैपोली की तरफ से सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड बनाया था।
सेरी के अन्य मैचों में पारमा ने आंद्रियास कोर्नेलियस की हैट्रिक की मदद से जेनोआ को 4-1 से हराया। पारमा की तरफ से अन्य गोल देजान कुलुसेवस्की ने किया।
एक अन्य मैच में टोरिनो ने आंद्रिया बेलोटी के गोल से उडिन्से को 1-0 जबकि कागलियारी ने जियोवानी सिमोन के गोल की मदद से स्पॉल को इसी अंतर से हराया।
यह भी पढ़े | आज ही के दिन धोनी बनें थे आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड को दी थी जबरदस्त पटखनी.
सभी मैच दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY