देश की खबरें | मथुरा के मंदिर में नमाज: साध्वी ने की जांच की मांग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बदायूं, नौ नवंबर हिंदूवादी नेता साध्‍वी प्राची ने सोमवार को सरकार से मांग की कि वह मथुरा के मंदिर में नमाज अदा किये जाने के मामले की जांच करे और कहा कि वह जामा मस्जिद में हवन करना चाहती हैं।

वृंदावन के एक मंदिर में हाल में मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज पढ़े जाने पर उन्‍होंने कहा, ''वहां के पुजारी ने बताया कि पहले युवक आये, अच्छी-अच्छी बातें की और उसके बाद मौका देख कर नमाज़ पढ़ी।''

यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भूकम्प के दो हल्के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं.

उन्होंने कहा, “मुसलमानों का अली से विश्वास उठ गया है, इसलिए वे बजरंगबली की गोद मे बैठना चाहते हैं।''

पुलिस ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली स्थित संगठन ‘खुदाई खिदमतगार’ के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | आप विधायक जरनैल सिंह की सुखबीर सिंह बादल से अपील- DSGMC चीफ सिरसा पर गुरुद्वारे के पैसे गबन करने का आरोप, उन्हें तत्काल करें बर्खास्त.

समूह ने हालांकि दावा किया था कि वे सांप्रदायिक सौहार्द में विश्वास रखते हैं और मंदिर में लोगों से इजाजत के बाद ही उन्होंने नमाज अदा की थी।

बदायूं जिले के बिसौली में एक निजी कार्यक्रम में पहुंची साध्‍वी प्राची ने भाईचारे के सवाल पर कहा कि ''मुसलमानों का भाईचारा दिखावा है।'' उन्‍होंने कहा कि वह “जामा मस्जिद में हवन करना चाहती हैं, भाईचारे की बात करने वाले लोग उनके साथ चलें।''

पूर्व में विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी रहीं साध्‍वी ने कहा कि मुसलमान अगर सभी मस्जिदों में बजरंगबली को विराजमान करने के बाद नमाज़ पढ़ें तो उनको कोई आपत्ति नहीं है।

साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि मथुरा की घटना सोची समझी साजिश थी। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)