Nagpur Shocker: कब्रिस्तान के चौकीदार की गला रेतकर हत्या, सित्जोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सित्जोफ्रेनिया से पीड़ित एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
नागपुर, 30 दिसंबर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सित्जोफ्रेनिया से पीड़ित एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र के मेकोसाबाग इलाके में हुई जिसके बाद 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक आरोपी के पिता का करीबी दोस्त था. जरीपटका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आरोपी की पहचान अनोन मिथिला प्यारेजी के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल से कब्रिस्तान पहुंचा था. उसने रमेश लक्ष्मणराव शिंदे से बात की और फिर कुछ ही मिनटों में धारदार हथियार से उसका तौर पर उसका गला रेत दिया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया. अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई की और बाद में उसे जरीपटका पुलिस के हवाले कर दिया गया. यह भी पढ़ें : कर्नाटक में एक व्यक्ति ने ‘जिलेटिन’ की छड़ों से विस्फोट कर खुद को उड़ाया
उन्होंने बताया कि रमेश लक्ष्मणराव शिंदे का बुरी तरह से खून बह रहा था जिसके बाद उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
अधिकारी ने बताया कि जरीपटका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सित्जोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित है और असंगत बयान दे रहा है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले और हत्या के कारणों की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

