मुंबई, 17 जुलाई नगालैंड के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता हेमा चौधरी को शुक्रवार को नगालैंड पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अध्ययन के मुताबिक भारत में लॉकडाउन की वजह से 630 जिंदगियां वायु प्रदूषण से बच गयीं.
उन्होंने कहा कि चौधरी को ओशिवारा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि चौधरी ने यूट्यूब वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद नगालैंड के साइबर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े | राजस्थान प्रकरण पर सुनवाई सोमवार के लिये स्थगित: सचिन पायलट, असंतुष्ट विधायकों को चार दिन की राहत मिली.
ओशिवारा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दयानन्द बांगर ने कहा, “शुक्रवार को नगालैंड पुलिस ने हमें मामले की सूचना दी और इसके बाद चौधरी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच के लिए उन्हें नगालैंड ले जाया जाएगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY