देश की खबरें | नगालैंड उपचुनावः विधानसभा की दो सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 78.05 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में विधानसभा की दो सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 43,242 मतदाताओं में से 78.05 प्रतिशत ने वोट डाला। भारी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के बीच मतदान हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, तीन नवंबर नगालैंड में विधानसभा की दो सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 43,242 मतदाताओं में से 78.05 प्रतिशत ने वोट डाला। भारी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के बीच मतदान हो रहा है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कोहिमा जिले की सदर्न अंगामी-1 सीट पर 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर 87.82 फीसदी लोगों ने मतदान किया। दोनों सीटों पर सुबह छह बजे मतदान शुरू हुआ था।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: देश में बन रहे पहले स्नो लैपर्ड कंजर्वेशन सेंटर के जरिए राज्य में बढ़ेगा विंटर टूरिज्म, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार.

उन्होंने बताया कि दोनों जगह अबतक किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इन दो सीटों से कुल आठ उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने बताया कि सुचारू रूप से उपचुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं और कोविड-19 सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है.

सदर्न अंगामी-1 सीट से तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ यहोशु विधायक थे, जबकि पुंगरो किफिरे सीट का प्रतिनिधित्व नगा पीपल्स फ्रंट के टी तोरेचु कर रहे थे। दोनों के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

सिन्हा ने बताया कि सदर्न अंगामी-1 सीट पर कुल 13,641 मतदाता और 22 मतदान केंद्र हैं जबकि पुंगरो किफिरे सीट पर 29,601 मतदाता पंजीकृत हैं जो 23 मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सदर्न अंगामी-1 में 50 फीसदी से ज्यादा और पुंगरो किफिरे में 40 प्रतिशत मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील और अति संवेदनशील के तौर पर की गई है।

सीईओ ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है और इंटरनेट पर प्रसारण किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं की थर्मल जांच, उन्हें मास्क, सैनेटाइजर और दस्ताने मुहैया कराने जैसै उपाय किए गए है। साथ में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखना भी सुनिश्चित किया गया है।

दक्षिणी अंगामी-1 सीट से सत्तारूढ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार मेडो यहोखा, विपक्षी एनपीएफ के किकोवि किरहा तथा निर्दलीय प्रत्याशी एस पीटर जशुमो मैदान में हैं।

वहीं पुंगरो किफिरे सीट से पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस के खासेओ अनर, भाजपा के लिरिमोंग संगतम और निर्दलीय के शेल्लुमथोंग, टी यांगसेओ संगतम और के यिमचुंगर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\