मुंबई, 22 जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की नवगठित कार्य समिति की पहली बैठक को 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालात पर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और मुंबई में रहने वाले पार्टी पदाधिकारी यहां पार्टी दफ्तर से बैठक में शामिल होंगे, वहीं अन्य नेता डिजिटल तरीके से इसमें भाग लेंगे।
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में अब तक 317 मामले आए सामने: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पाटिल ने तीन जुलाई को नयी कार्यकारिणी की घोषणा की थी।
उन्होंने नयी नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को जल्द पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका सौंपी जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY