देश की खबरें | नड्डा कल से दो दिनों के बिहार दौरे पर, नीतीश कुमार से से कर सकते हैं मुलाकात
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितम्बर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से दो दिनों के बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है।

बिहार में अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुंबई में कंगना रनौत के घर पहुंचे: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। वह प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान नड्डा नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे, पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसकी संभावना है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बीजेपी पर हमला, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिहार चुनाव के लिए ट्रंप कार्ड बना रही है पार्टी.

नड्डा के साथ पार्टी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर रहेंगे।

बिहार में भाजपा और जदयू के अलावा राजग का तीसरा घटक दल रामविलास पासवान के नेतृत्व वाला लोक जनशक्ति पार्टी है। लोजपा और जदयू के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है।

नड्डा शुक्रवार शाम पांच बजे पटना पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वह चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे और पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

अगले दिन शनिवार को वह प्रदेश भाजपा कार्यालय से ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे और ‘आत्मनिर्भर रथ' को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

नड्डा दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादक एवं मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे एवं उनके साथ विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के पद्मश्री किसान चाची के गांव इब्राहिमपुर (सरैया के निकट) भी जाएंगे तथा वहां लीची कृषक एवं महिला किसानों के साथ बैठक करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)