देश की खबरें | नड्डा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘गृह संपर्क अभियान’ शुरु किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, नौ दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कोलकाता में 'गृह संपर्क अभियान' की शुरुआत की।

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई 2021 में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए भाजपा ने घरों-घर जा कर प्रचार करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़े | Bharat Biotech, Serum Institute की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने वाली खबर फेक: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय.

‘गृह संपर्क अभियान’ भाजपा के ‘आर नोइ अन्नाय’ (और अन्याय नहीं) अभियान का हिस्सा है।

नड्डा के वाहनों के काफिले के शहर के भवानीपुर इलाके में पहुंचते ही लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहने महिलाओं ने शंख बजाए और फूल बरसाए।

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

पार्टी सांसद लॉकेट चटर्जी और अर्जुन सिंह नड्डा के साथ थे। उनकी गाड़ियां लोगों से बात करने के लिए कुछ संकरी गलियों में भी गईं। उनकी सुरक्षा में तैनात बलों ने भीड़ को इस दौरान नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से कुछ किमी दूर गिरीश मुखर्जी रोड पर कुछ घरों का दौरा किया, स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे अनुरोध किया कि वे चुनाव में भाजपा को मौका दें ।

सूत्रों ने कहा कि नड्डा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं और पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)