राज्य द्वारा संचालित ग्लोबल न्यू लाइट आफ म्यामांर ने कहा कि वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने राजधानी में अपनी नई सरकार की पहली बैठक में मंगलवार को आगामी कदमों की घोषणा की।
सेना ने कहा था कि आंग सान सू ची की निर्वाचित नागरिक सरकार को हटाने का एक कारण यह था कि वह कथित व्यापक चुनावी अनियमितताओं के आरोपों की ठीक से जांच करने में विफल रही ।
राज्य केंद्रीय चुनाव आयोग ने सैन्य अधिग्रहण से चार दिन पहले घोषणा की थी कि मतदान को लेकर कोई खास समस्या नहीं है।
सेना ने घोषणा की है कि वह एक साल के लिए आपातकाल की स्थिति के तहत सत्ता चलायेगी, और फिर चुनाव आयोजित करेगी जिसमें जीतने वाले सरकार का कार्यभार संभालेंगे।
एपी
शुभांशि नरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY