विदेश की खबरें | म्यांमा की सैन्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 10,000 कैदियों को माफी प्रदान की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकार संचालित एमआरटीवी टेलीविजन की खबर के अनुसार, म्यांमा की सैन्य परिषद के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग हलैंग ने 9,652 कैदियों को माफी दी है।

एमआरटीवी ने एक अलग खबर में कहा कि हलैंग ने जेल में बंद 114 विदेशियों को भी माफी दी, जिन्हें स्वदेश भेजा जाएगा।

कैदियों की रिहाई बृहस्पतिवार को शुरू हो सकती है और इसे पूरा होने में कई दिन लग सकते हैं। दशकों से राजनीतिक बंदियों को कैद में रखने के कुख्यात यंगून की इनसीन जेल के बाहर सुबह से कैदियों के रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया।

रिहा किए जाने वाले कैदियों की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है। इस तरह का संकेत भी नहीं है कि रिहा किये जा रहे कैदियों में लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची भी होंगी या नहीं।

सू ची (78) सेना द्वारा दायर किये गए कई मुकदमों में दोषी ठहराई गई थीं और 27 साल के कारावास की सजा काट रही हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)