विदेश की खबरें | चीन में म्यांमा के राजदूत का निधन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, आठ अगस्त (एपी) चीन में म्यांमा के राजदूत का निधन हो गया है। चीन की सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने म्यांमा के राजदूत मायो थांट पे की कथित मौत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आपने जो कहा, मैं उसकी पुष्टि कर सकता हूं।’’

प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यह नहीं बताया कि राजदूत की मौत कब और कैसे हुई। मायो थांट पे 2019 से ही चीन में म्यांमा के राजदूत के रूप में कार्यरत थे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने खुद को चीन-म्यांमा संबंधों के विकास के लिए समर्पित कर दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं और हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है।’’

गौरतलब है कि चीन म्यांमा के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है और उसने देश में सत्तारूढ़ सेना के लिए स्पष्ट समर्थन व्यक्त किया है जिसने पिछले साल म्यांमा की सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

एपी रवि कांत मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)