IPL 2024: 'मेरे विकेट ने मैच बदल दिया, बेहतर कर सकता था', मुंबई की हार के बाद बोले हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनके विकेट ने अंतर पैदा किया और वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे.

Rohit Sharma, Hardik Pandya (Photo: Cricbuzz)

मुंबई, एक अप्रैल: मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनके विकेट ने अंतर पैदा किया और वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. यह भी पढ़ें: MI vs RR मैच के बाद रियान पराग ने अपनी मां के साथ साझा किए शानदार पल, देखें वीडियो

मुंबई के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने रियान पराग (39 गेंद में नाबाद 54 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक से 15.3 ओवर में ही चार विकेट पर 127 रन बनाकर जीत दर्ज की. मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है और उसे अब भी पहली जीत का इंतजर है.

इससे पहले युजवेंद्र चहल (11 रन पर तीन विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (22 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी. तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भी 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

कप्तान हार्दिक पंड्या (34) और तिलक वर्मा (32) को छोड़कर मुंबई का कोई बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पाया.

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने उस तरह से शुरुआत नहीं की जैसी हम चाहते थे. मुझे लगता है कि हम 150 या 160 रन तक पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में थे लेकिन मुझे लगता है कि मेरे विकेट ने खेल बदल दिया और उन्हें मैच में बेहतर स्थिति में ला दिया. मुझे लगता है कि मैं बेहतर कर सकता था.

पिच के संदर्भ में हार्दिक ने कहा, ‘‘गेंदबाजों को कुछ मदद मिलना अच्छा है. यह खेल गेंदबाजों के लिए काफी क्रूर है. लेकिन यह अप्रत्याशित था। यह सब सही चीजें करने के बारे में है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस