खेल की खबरें | मेरे पिता चाहते थे कि हमेशा नॉटआउट रहूं, यह पारी उनके लिये : मनदीप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीन दिन पहले अपने पिता को खोने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहम मैच में 66 रन की नाबाद पारी खेलने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह ने यह पारी अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा चाहते थे कि वह ‘नॉट आउट’ रहें ।
शारजाह, 26 अक्टूबर तीन दिन पहले अपने पिता को खोने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहम मैच में 66 रन की नाबाद पारी खेलने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह ने यह पारी अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा चाहते थे कि वह ‘नॉट आउट’ रहें ।
मनदीप ने अपना अर्धशतक पूरा होने के बाद नम आंखों से आसमान की ओर देखते हुए चुंबन का इशारा किया । मैच के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत खास पारी है । मेरे पिता हमेशा कहते थे कि मुझे नॉटआउट रहना चाहिये । यह पारी उनके लिये है । मैं शतक या दोहरा शतक भी बना लूं तो वह पूछते थे कि मैं आउट क्यो हुआ ।’’
यह भी पढ़े | KKR vs KXIP IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया.
उन्होंने अपनी पारी के बारे में कहा ,‘‘ मेरा काम तेजी से रन बनाने का था लेकिन मैं उसमें सहज नहीं था । मैने राहुल से कहा कि क्या मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता हूं और मैच को फिनिश करा दूंगा । उसने मेरा साथ दिया और खुद आक्रामक खेला ।’’
क्रिस गेल ने भी 29 गेंद में 51 रन बनाये । मनदीप ने कहा ,‘‘ मैने क्रिस से कहा कि उन्हें कभी रिटायर नहीं होना चाहिये । वह यूनिवर्सल बॉस हैं । उनके जैसा कोई नहीं ।’’
केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम को शुरूआती विकेट जल्दी गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा ।
उन्होंने कहा ,‘‘ जल्दी विकेट गंवाने पर शारजाह में जवाबी हमला जरूरी है। हम अच्छी साझेदारियां नहीं बना सके । हमें 185 या 190 रन बनाने चाहिये थे ।लेकिन हम विकेट गंवाते रहे । हमें बाकी दो मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

