एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘‘मेरा परिवार, मेरा दायित्व’’ अभियान से लोग फिट होंगे : उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य सरकार का ‘‘मेरा परिवार, मेरा दायित्व’’ अभियान प्रदेश के लिए एक स्वास्थ्य खाका बनाएगा और लोगों को फिट रखेगा।

देश की खबरें | ‘‘मेरा परिवार, मेरा दायित्व’’ अभियान से लोग फिट होंगे : उद्धव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

े मुंबई, 25 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य सरकार का ‘‘मेरा परिवार, मेरा दायित्व’’ अभियान प्रदेश के लिए एक स्वास्थ्य खाका बनाएगा और लोगों को फिट रखेगा।

ठाकरे कोंकण और पुणे क्षेत्रों में महामारी की स्थिति पर आयोजित एक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड चारधाम यात्रा: 1 जुलाई से 25 सितंबर तक 57,024 तीर्थयात्रियों ने की बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस अभियान का मकसद राज्य में कोविड-19 मरीजों के साथ-साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का पता लगाना है।

ठाकरे ने कहा कि स्वयंसेवक उन लोगों के आंकड़े संकलित कर रहे हैं जिनके संक्रमित होने का पता चला था, और जो ठीक हो गए।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

उन्होंने कहा कि कोंकण में 10.63 लाख परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। पुणे में 182 गांवों और 13 नगरपालिका परिषदों का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुणे में कारखानों, हाउसिंग सोसाइटी, और अन्य क्षेत्रों में अभियान शुरू किया जा रहा है।

ठाकरे ने दावा किया कि हम दो तरह के लोगों को देख रहे हैं। ‘‘एक वे, जो कोरोना वायरस को लेकर काफी भयभीत हैं और दूसरे वे, इस बीमारी को लेकर काफी लापरवाह हैं।’’

उन्होंने कहा कि बिना लक्षण वाले लोगों से वायरस के फैलने का खतरा अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).