खेल की खबरें | मेरा सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी : डेविड विले

साउथम्पटन, 31 जुलाई पिछले साल विश्व कप टीम से ऐन मौके पर बाहर किये गए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विले ने आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट लेकर वापसी की लेकिन उनका कहना है कि अभी उनका सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है ।

इंग्लैंड के लिये 47 वनडे में 57 विकेट ले चुके विले को पिछले साल विश्व कप टीम में नहीं चुना गया था । जोफ्रा आर्चर को उन पर तरजीह दी गई थी ।

यह भी पढ़े | केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर पूछा- क्या आप बता सकते हैं कि मैं मुस्कुरा रहा हूं?.

विले ने कहा कि अबु धाबी टी10 लीग के दौरान वह काफी बुरे समय से गुजर रहे थे ।

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ मैं वहां जाना ही नहीं चाहता था । मैदान पर उतरना नहीं चाहता था । मुझे लगता था कि खेल से प्यार ही खत्म हो गया है ।मैं बस होटल में रहना चाहता था ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: फ्रेंचाइजी UAE में पहले से कम खिलाडियों के साथ करेंगे यात्रा, सितंबर में शुरू होगा आईपीएल.

विले ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मिले ब्रेक से उन्हें सफल वापसी में मदद मिली ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के लिये फिर खेलने का अहसास अदभुत था । मैने इसके लिये काफी मेहनत की । अब मैं फिर अपने खेल का मजा ले रहा हूं । मैं सही दिशा में जा रहा हूं । मुझे हालात ने मौका दिया है और मुझे लगता है कि मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)