नयी दिल्ली, 30 अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उस मुस्लिम लड़के और उसके परिवार से मुलाकात की, जिसे पिछले दिनों शिक्षिका के आदेश पर उसके सहपाठियों ने थप्पड़ मारा था।
माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली और राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।
वापमंथी दल के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खूबबापुर गांव में लड़के और उसके माता-पिता से उनके घर पर मुलाकात की।
माकपा ने एक बयान में कहा, ‘‘वे (परिवार) गरीब लोग हैं। उनके दो बड़े बेटे चंडीगढ़ में काम करते हैं। उनमें से छोटे को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और दिहाड़ी मजदूर बनना पड़ा।’’
माकपा नेताओं का कहना है कि उन्हें सूचित किया गया है कि स्कूल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
पार्टी ने कहा, "हम शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार पक्षपातपूर्ण तरीके से कानूनों को लागू कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य पुलिस को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY