नयी दिल्ली, 13 नवंबर दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस दीपावली हम सभी एक दिया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डंटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।’’
यह भी पढ़े | राहुल गांधी का बड़ा हमला, दिवाली मौके पर सीजफायर का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान को बताया- ‘डरा हुआ और कमजोर’.
प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में भी देशवासियों से यह अपील की थी। उन्होंने इससे संबंधित अपने संबोधन की एक क्लिपिंग भी साझा की।
मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस दीपावली उन जाबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो, इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं और भारत-माता की सेवा और सुरक्षा कर रहें हैं।
यह भी पढ़े | #Salute2Soldiers: पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से की अपील, कहा- इस दिवाली एक दिया जवानों के नाम जलाएं.
उन्होंने कहा था, ‘‘हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।’’
मोदी की इस अपील के बाद भाजपा ने भी लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडया पर सैनिकों के सम्मान में दिया जलाते अपनी तस्वीरें साझा करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY