देश की खबरें | मुस्लिम यूथ लीग के कार्यकर्ताओं ने रोकी मंत्री की कार, छात्र की आत्महत्या की घटना का किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘मुस्लिम यूथ लीग’ के कार्यकर्ताओं ने 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या की घटना का विरोध करते हुए केरल के श्रम मंत्री टी पी रामकृष्णन की कार बृहस्पतिवार को रोकी और यहां जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया।

जियो

कोझिकोड (केरल), चार जून ‘मुस्लिम यूथ लीग’ के कार्यकर्ताओं ने 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या की घटना का विरोध करते हुए केरल के श्रम मंत्री टी पी रामकृष्णन की कार बृहस्पतिवार को रोकी और यहां जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया।

मंत्री की कार को दूसरे द्वार से प्रवेश कराया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां भी कार का मार्ग बाधित करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के कर्मचारी की कोरोना से मौत, यूनिवर्सिटी 30 जून तक बंद.

मुस्लिम यूथ लीग आईयूएमएल की युवा शाखा है। आईयूएमएल यूडीएफ के नेतृत्व वाली विपक्षी कांग्रेस की सहयोगी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुस्लिम यूथ लीग के 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मंत्री का मार्ग बाधित करने के अलावा लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1153 हुई : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कार्यकर्ता सरकार के कथित अवैध कृत्यों के खिलाफ धरना दे रहे थे।

सभी कार्यकर्ताओं को घटनास्थल से हटाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\