Indian Woman Killed In London: ट्यूनीशिया के शख्स ने लंदन में भारतीय मूल की छात्रा को उतारा मौत के घाट
स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में भारतीय मूल की एक ब्रिटिश महिला की हत्या के संदेह में ट्यूनीशिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लंदन, 21 मार्च स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में भारतीय मूल की एक ब्रिटिश महिला की हत्या के संदेह में ट्यूनीशिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ब्रिटिश नागरिक सबिता थानवानी (19) शनिवार को लंदन के क्लर्केंवेल इलाके के आर्बर हाउस में छात्रों के लिए बने एक फ्लैट में मृत मिली थीं और उनकी गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान थे।
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने 22 वर्षीय महीर मारूफ की धरपकड़ के लिए तत्काल एक अपील जारी की। बताया जाता है कि मारूफ और थानवानी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
अधिकारियों ने रविवार को मारूफ को क्लर्केंवेल के उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया, जहां एक दिन पहले सबिता का शव बरामद हुआ था।
मेट्रोपोलिटन पुलिस की विशेष अपराध शाखा की डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर लिंडा ब्रैडली ने कहा, “सबीता के परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं इस बेहद मुश्किल समय में हर किसी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील करूंगी।”
उन्होंने बताया, “मारूफ और सबीता के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन मारूफ छात्र नहीं है। वह एक ट्यूनीशियाई नागरिक है, जिसका कोई पता हमारे पास नहीं है।”
सबिता लंदन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं और शुक्रवार को कथित तौर पर मारूफ के साथ देखी गई थीं। फिलहाल हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2022 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

