देश की खबरें | तेलंगाना में झूठी शान हत्या की खातिर एक व्यक्ति की ससुरवालों की हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 25 सितम्बर झूठी शान के लिए हत्या के संदिग्ध मामले में ससुरालवालों ने कथित तौर पर अपहरण के बाद युवक को मार डाला। उसने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

पुलिस के अनुसार अवंती रेड्डी के रिश्तेदार उसे और उसके पति हेमंत को बृहस्पतिवार को ‘‘जबरन’’ एक गाड़ी में बैठाकर ले गए।

अवंती और हेमंत ने परिवार के खिलाफ जाकर करीब तीन महीने पहले शादी की थी।

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

उन्होंने बताया कि अवंती किसी तरह भाग निकली लेकिन वे लोग हेमंत को गाड़ी में ले गए। उसका शव शुक्रवार तड़के सांगारेड्डी के पास बरामद हुआ था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लड़के के पिता ने बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हमसे शिकायत की और हमने तुरंत सभी नाको तथा टोल पर खबर भेज दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शिकायत मिलते ही हमने विशेष दलों का गठन भी किया।’’

अवंती के अनुसार पुलिस उसे और उसके ससुरालवालों को शव की शिनाख्त के लिए सांगारेड्डी ले गई थी।

अवंती ने पत्रकारों ने कहा, ‘‘ मेरे रिश्तेदार मुझे और मेरे पति को जबरन एक वाहन में ले गए.... मैं किसी तरह वाहन से भाग निकली और तुरन्त अपने ससुरालवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।’’

अवंती ने बताया कि उनके और हेमंत के बीच कई वर्षो से प्रेम संबंध थे और दोनों ने जून में शादी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)