देश की खबरें | नगर निगमों ने कोविड-19 रोगियों के लिए स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 रोगियों के लिए 24 हजार से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था के वास्ते अपने स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है।

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 रोगियों के लिए 24 हजार से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था के वास्ते अपने स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- जुलाई और अगस्त में कोविड-19 के मामले और बढ़ सकते हैं.

उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रस्ताव पर सक्रिय प्रतिक्रिया देंगे।

दक्षिण, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौरों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गुप्ता ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है और महामारी से शहर के लोगों की जान बचाने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े | चीनी उत्पादों के बहिष्कार के डर से Xiaomi ने अपने स्टोर्स पर लिखा 'मेड इन इंडिया'.

उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि उत्तरी नगर निगम छह अस्पतालों में 607 बिस्तरों तथा 71 स्कूलों में 6,804 बिस्तरों और 12 सामुदायिक केंद्रों में 634 बिस्तरों का इंतजाम कर रहा है।

पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम सामुदायिक केंद्रों में 1,140 और अपने स्कूलों में 3,180 बिस्तरों की व्यवस्था कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\