एजेंसी न्यूज

नगर निगम ने हटाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के होर्डिंग: आप नेता का आरोप

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 50 से ज्यादा होर्डिंग हटा दिए हैं.

नगर निगम ने हटाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के होर्डिंग: आप नेता का आरोप
मनोनीत सीएम मनोनीत भगवंत मानa (Photo Credits PTI)

कपूरथला(पंजाब), 18 मार्च : आम आदमी पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 50 से ज्यादा होर्डिंग हटा दिए हैं. ‘आप’ नेता परमिंदर सिंह धोत ने कहा कि पार्टी की स्थानीय इकाई ने मान को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए दो लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर ये होर्डिंग लगवाए थे.

धोत ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी अब भी कांग्रेस के प्रभाव में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “नगर निगम ने बृहस्पतिवार को होर्डिंग हटाकर कूड़ेदान में फेंक दिया और नए मुख्यमंत्री का अपमान किया.” धोत ने नगर निगम अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे से पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है. यह भी पढ़ें : छुरा घोंपने के मामले में वांछित दिल्ली का व्यक्ति देहरादून से 5 माह बाद गिरफ्तार

संपर्क किये जाने पर नगर निगम आयुक्त आदित्य उप्पल ने कहा कि उन्हें होर्डिंग हटाए जाने की कोई सूचना नहीं मिली है और वह उन्हें पुनः लगाने के लिए निगम के एक अधिकारी को निर्देश देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).