देश की खबरें | मुंबई बारिश: हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी के घर में पानी भरा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय टीम से बाहर चल रहे हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी को बुधवार को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा जब मुंबई में भारी बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया।

युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें अपने फ्लैट के ड्राइंग रूम से टखने तक भरे पानी को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े | Haryana Sanitizer: सैनिटाइजर ब्रांडों को लेकर हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, जांच में सैंपल फेल पाए जाने पर 11 कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज.

युवराज ने इस 28 सेकेंड के वीडियो में बृह्न्न मुंबई नगर निगम के अलावा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी।

मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में ‘बेहद तेज बारिश’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े | Ram Temple Digital Billboard at New York’s Times Square: अयोध्या में भूमि पूजन के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखी भगवान श्री राम की भव्य तस्वीर, देखें VIDEO.

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

तीस साल के युवराज नीदरलैंड के द हेग में 2014 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)