जरुरी जानकारी | फेसबुक पर आईपीएल के दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहे मुंबई इंडियन, विराट कोहली

नयी दिल्ली, 12 नवंबर फेसबुक पर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी चर्चा के दौरान सबसे ज्यादा बातचीत ‘मुंबई इंडियन’ टीम के बारे में हुई। वहीं जिस खिलाड़ी के बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विराट कोहली रहे।

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि उसके मंच पर आईपीएल से जुड़ी एक करोड़ से अधिक पोस्ट दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.

आईपीएल के बारे में चर्चा करने वाले करीब 74 प्रतिशत लोग 18 से 34 वर्ष के आयु वर्ग से रहे। चर्चा के दौरान मुंबई इंडियंस शीर्ष पर रही और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपरकिंग्स का स्थान रहा।

खिलाड़ियों के मामले में कोहली शीर्ष पर रहे। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का स्थान रहा।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

आईपीएल के बारे में उसके मंच पर चर्चा करने वालों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार के लोग रहे।

फेसबुक इंडिया के साझेदारी प्रमुख और निदेशक मनीष चोपड़ा ने कहा, ‘‘ क्रिकेट सभी सीमाओं के पार जाकर भारत को साथ लाने वाली कुछ चीजों में से एक है। साल दर साल आईपीएल एक बड़े खेल त्यौहार के रूप में बनकर उभरा है। यह देश में वह भी ऐसे कठिन समय में क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा सांस्कृतिक मौका रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)