AFC Champions League 2023-24: एएफसी चैंपियन्स लीग में नासाजी मजांद्रन से हारा मुंबई सिटी एफसी
मुंबई सिटी एफसी ने एएफसी चैंपियन्स लीग (एसीएल) में अपने अभियान की निराशाजनक शुरुआत की जब टीम को सोमवार को यहां पदार्पण कर रही ईरान की नासाजी मजांद्रन के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा
पुणे, 18 सितंबर मुंबई सिटी एफसी ने एएफसी चैंपियन्स लीग (एसीएल) में अपने अभियान की निराशाजनक शुरुआत की जब टीम को सोमवार को यहां पदार्पण कर रही ईरान की नासाजी मजांद्रन के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें: मुंबई सिटी अपने एएफसी चैंपियंस लीग के 'घरेलू' मैच पुणे में खेलेगी
मेहमान टीम की ओर से अहसन होसेनी (34वें मिनट) और मोहम्मदरेजा आजादी (62वें मिनट) ने गोल दागे. मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की. नौवें मिनट में लालियानजुआला छांगटे गोल दागने में नाकाम रहे.
नासाजी ने इसके बाद अहसन के गोल से बढ़त बनाई. मेहमान टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी.
दूसरे हाफ में मोहम्मदरेजा ने एक और गोल दागकर नासाजी की 2-0 से जीत सुनिश्चित की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

