खेल की खबरें | मुंबई सिटी ने एफसी गोवा को हराकर लीग शील्ड जीती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट के दो गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके एफसी गोवा को 5-3 से पराजित करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में लीग शील्ड अपने नाम की।
फातोर्दा, 11 फरवरी स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट के दो गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके एफसी गोवा को 5-3 से पराजित करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में लीग शील्ड अपने नाम की।
मुंबई सिटी की तरफ से स्टीवर्ट (18वें व 44वें) ने दो जबकि अर्जेंटीनी स्ट्राइकर जॉर्ज परेरा डियाज (40वें), लल्लिंजुआला छांगटे (71वें) और विक्रम प्रताप सिंह (77वें मिनट में) ने एक एक गोल किया।
नोआह सदौइ ने पांचवें मिनट में ही गोल करके एफसी गोवा को बढ़त दिला दी थी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। उसकी तरफ से अन्य गोल ब्रैंडन फर्नाडिस (42वें) और ब्रिसन फर्नाडिस (84वें मिनट) ने किये।
इस जीत से मुंबई सिटी ने लगातार 18 मैचों में अजेय रहते हुए लीग विनर शील्ड जीती। मुंबई सिटी एफसी के 18 मैचों में 14 जीत और चार ड्रा से रिकॉर्ड 46 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही उसने एक सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी पूरा किया। मुंबई की टीम ने अब तक 53 गोल दागे हैं।
एफसी गोवा छठे स्थान पर है। उसके 18 मैचों में आठ जीत, तीन ड्रा और सात हार से 27 अंक हैं।
उधर बेंगलुरू में खेले गए एक अन्य मैच में बेंगलुरू एफसी ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया। बेंगलुरू एफसी की लगातार छठी जीत में भारतीय मूल के फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने 32वें मिनट में गोल दागा।
इस जीत से बेंगलुरू एफसी पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उसके 18 मैचों में नौ जीत, एक ड्रा और आठ हार से 28 अंक हो गए हैं। वहीं इस हार के बावजूद ब्लास्टर्स तीसरे स्थान पर बरकरार है। उसके 18 मैचों में 10 जीत, एक ड्रा और सात हार से 31 अंक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

