एजेंसी न्यूज

Mumbai : बार्क के वैज्ञानिक ने परिसर में फंदे से लटककर आत्महत्या की

मुंबई के मानखुर्द में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के एक वैज्ञानिक ने परिसर के अंदर हीलियम संयंत्र में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

Mumbai : बार्क के वैज्ञानिक ने परिसर में फंदे से लटककर आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 15 सितंबर : मुंबई (Mumbai) के मानखुर्द में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के एक वैज्ञानिक ने परिसर के अंदर हीलियम संयंत्र में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. ट्रॉम्बे पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी भौतिकी विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी जी चम्पालाल प्रजापति (44) ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली.

अधिकारी ने बताया, ‘‘वह राजस्थान के सुजानगढ़ के रहने वाले थे और सुपरकंडक्टर्स में विशेषज्ञता रखते थे. घटना के दिन उनकी पत्नी ने समय से घर नहीं पहुंचने पर उनके सहयोगियों को फोन किया, जिन्होंने कुछ समय बाद वैज्ञानिक को फंदे से लटका पाया.’’ यह भी पढ़ें : Mumbai Rape Case: साकीनाका बलात्कार-हमले की पीड़ित को अस्पताल ले जाने वाले कांस्टेबल को सम्मानित किया गया

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में घटना में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).