देश की खबरें | मुंबई : पोवई स्थित तीन मंजिला रेस्तरां का एक हिस्सा ढहा, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 15 मार्च उपनगरीय क्षेत्र पोवई में स्थित एक तीन मंजिला रेस्तरां का एक हिस्सा शुक्रवार की सुबह ढह गया।

स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के पास स्थित ‘रियूमर्स लॉन’ रेस्तरां का सामने का पूरा हिस्सा सुबह करीब साढ़े दस बजे ढह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय निकाय के कर्मचारियों सहित दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इमारत का हिस्सा ढहने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

मुंबई में इस महीने इमारत ढहने की यह दूसरी बड़ी घटना है।

इससे पहले 6 अप्रैल को निर्माण के दौरान जे. जे.अस्पताल परिसर में एक इमारत की छत गिरने से एक बुजुर्ग कर्मचारी की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)