देश की खबरें | मुम्बई: उप नगरीय मार्ग पर और 753 लोकल ट्रेनें बहाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, दो नवम्बर रेल अधिकारियों ने मुम्बई की लोकल ट्रेनों में भीड़-भाड़ कम करने के लिए सोमवार को 753 और विशेष सेवाएं शुरू कर दी। इसके साथ ही उपनगर नेटवर्क पर अब 2,773 ट्रेनें चलेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि रेल अधिकारियों ने उपनगर की 3,141 सेवाओं में से 88 प्रतिशत सेवाएं बहाल कर दी हैं। कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले यहां उपनगर नेटवर्क पर 3,141 ट्रेनें चलती थीं।

यह भी पढ़े | आप नेता दुर्गेश पाठक का आरोप- नार्थ MCD में प्राॅपर्टी टैक्स के 1400 करोड़ रुपए बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार में चला जाता है, इसीलिए कर्मचारियों सैलरी और पेंशन नहीं मिल रही.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले मध्य रेलवे (सीआर) 1,772 ट्रेनें और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) पर 1,367 ट्रेनें चलती थीं।

मुम्बई में आपात एवं आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों के लिए जून में लोकल ट्रेन सेवाओं को शुरू किया गया था।

यह भी पढ़े | Rafal Sky Shot Firecracker: कोरोना संकट के चलते पटाखा व्यापार पर असर, गुजरात के राजकोट में रफाल स्काई शॉट-मिसाइलों की प्रदुषण और सरकारी गाइडलाइंस की वजह से बिक्री कम.

सीआर और डब्ल्यूआर ने रविवार को जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा कि उपनगर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए मध्य रेलवे ने अपने मार्गों पर और 552 तथा पश्चिमी रेलवे ने अपने मार्गों पर 201 और ट्रेनें बढ़ाई हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ रेलवे, सामाजिक दूरी बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे अपनी उपनगरीय सेवाएं बढ़ा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)