देश की खबरें | मुल्तानी गुमशुदगी मामला: पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी एसआईटी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी सोमवार को बलवंत सिंह मुल्तानी गुमशुदगी मामले में पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी सोमवार को बलवंत सिंह मुल्तानी गुमशुदगी मामले में पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए।

सैनी को समन भेजकर मोहाली में मटौर पुलिस थाने में जांच के सिलसिले में बुलाया गया था। वह सुबह करीब 11 बजे पुलिस थाने पहुंचे और करीब डेढ़ बजे वहां से निकले।

यह भी पढ़े | आबादी के अनुपात में हो श्मशान, कब्रिस्तान : साक्षी महाराज.

मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘किसी और वक्त इस बारे में विस्तार से बात करूंगा।’’

इससे पहले पूर्व डीजीपी 28 सितंबर को एसआईटी के समक्ष पेश हुए थे। हालांकि 30 सितंबर को वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई थे।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने शिवसेना की दशहरा रैली को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फ्लॉप फिल्म की तरह बताया: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वर्ष 1991 में मुल्तानी के लापता होने के मामले में सैनी के खिलाफ इस वर्ष मई में मामला दर्ज किया गया था।

मुल्तानी चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन निगम में कनिष्ठ अभियंता थे।

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में सैनी को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है।

मुल्तानी गुमशुदगी मामले में चंडीगढ़ के दो पूर्व पुलिस अधिकारी, जो मामले में सह-आरोपी भी हैं, के सरकारी गवाह बनने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

सैनी 1991 में चंडीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे, उन पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसके सिलसिले में पुलिस ने मोहाली निवासी मुल्तानी को पकड़ा था। बाद में पुलिस ने दावा किया कि मुल्तानी गुरदासपुर में पुलिस हिरासत से भाग गए।

मुल्तानी के भाई पलविंदर सिंह मुल्तानी की शिकायत पर सैनी तथा छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड