जरुरी जानकारी | मुफ्ती ब्रांड के आईपीओ को पहले दिन दोगुना अभिदान मिला

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर मुफ्ती ब्रांड के तहत संचालित होने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन मंगलवार को 2.08 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 1,37,44,472 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,86,40,405 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

निर्गम के तहत खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 3.28 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 2.06 गुना बोलियां मिलीं। हालांकि, पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड में सिर्फ एक प्रतिशत बोलियां ही लगाई गईं।

क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ के तहत प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1.96 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जा रही है।

निर्गम के लिए 266-280 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है।

आईपीओ खुलने के पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)