सिंगरौली (मध्य प्रदेश), 15 फरवरी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक डंपर ट्रक के मोटरसाइकिल पर पलट जाने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और कुछ बसों एवं ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना अमीलिया घाटी के समीप शुक्रवार शाम को हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष खत्री ने पत्रकारों को बताया कि अडाणी समूह की खदान से जुड़ा एक डंपर यहां मोटरसाइकिल पर पलट गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।
खत्री ने कहा कि दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पांच बसों और तीन डंपरों में आग लगा दी। उन्होंने फैक्टरी क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
मृतकों की पहचान रामलल्लू यादव और राम सागर प्रजापति के रूप में हुई है।
खत्री ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY