MP Shocker: शराबी व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी, बेटे और बेटी ने की आत्महत्या
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक शराबी व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी 38 वर्षीय पत्नी, बेटे और बेटी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी.
नरसिंहपुर (मप्र), 11 मार्च : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक शराबी व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी 38 वर्षीय पत्नी, बेटे और बेटी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी. उन्होंने कहा कि महिला, उसके 19 वर्षीय बेटे और 16 वर्षीय बेटी ने जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गाडरवारा रेलवे स्टेशन के पास यह कदम उठाया.
गाडरवारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) शशि पाठक ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार रात करीब 10 बजे रेल की पटरियों पर तीन शव पड़े होने की सूचना मिली. यह भी पढ़ें : OMG: एक साल की बच्ची के दिमाग में पल रहा था भ्रूण, लगातार बढ़ रहा था साइज, ऐसे निकाला गया बाहर
अधिकारी ने बताया कि बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि अपने पिता द्वारा शराब पीकर परेशान करने की वजह से वे तीनों आत्महत्या कर रहे हैं. पाठक ने कहा कि पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

