एजेंसी न्यूज

MP: एसयूवी के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

MP: एसयूवी के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
Representative Image

निवाड़ी, 5 नवंबर : मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पृथ्वीपुर के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) संतोष पटेल ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नेगुआ गांव के पास हुई.

उन्होंने कहा कि एसयूवी के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण एसयूवी पेड़ से टकरा गयी. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. यह भी पढ़ें : गुजरात विस चुनाव : आदिवासी क्षेत्र में कांग्रेस के गढ़ पर पकड़ बनाने की कोशिश में भाजपा

पटेल ने बताया कि मृतकों की उम्र 27 से 45 साल की बीच थी और घायल व्यक्ति का उपचार झांसी के एक अस्पताल में चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).